{"_id":"6a9da8e25cc5caa5a50227f6","slug":"drop-in-pomegranate-prices-relief-for-consumers-almora-news-c-232-1-alm1015-148301-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अनार के दामों में गिरावट, उपभोक्ताओं को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अनार के दामों में गिरावट, उपभोक्ताओं को राहत
Sun, 06 Sep 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लगातार हो रही बारिश के बीच बाजार में अनार के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले तक अच्छी गुणवत्ता का अनार 160 रुपये प्रति किलो बिक रहा था जो अब घटकर 140 रुपये प्रति किलो हो गया है। दामों में कमी आने से अनार खरीदने वाले उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है और उनकी जेब पर पड़ने वाला बोझ कम हुआ है।
फल कारोबारियों के अनुसार इस वर्ष अनार की पैदावार अच्छी होने से मंडियों में इसकी आवक बढ़ी है। हालांकि, इसके मुकाबले बाजार में खरीदारों की संख्या कम है। आवक अधिक और बिक्री कम होने के कारण अनार के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। फल विक्रेता मंटू साह ने बताया कि इन दिनों मंडी में अनार की अच्छी मात्रा में आवक हो रही है। लगातार बारिश के कारण फल के खराब होने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में अधिक समय तक स्टॉक रखने के बजाय विक्रेता कम दाम पर अनार बेच रहे हैं।
वहीं फल विक्रेता शंकर साह ने बताया कि गर्मी के मौसम में अनार की मांग अधिक रहती है लेकिन मौसम में बदलाव के साथ इसकी बिक्री में कमी आने लगती है। वर्तमान में बाजार में अनार 140 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। इसके बावजूद खरीदार अपेक्षाकृत कम हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा और मांग में बढ़ोतरी नहीं हुई तो अनार के दामों में आगे भी गिरावट देखने को मिल सकती है।