फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Farmers were introduced to the scientific techniques of natural farming.

Almora News: प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक तकनीकों से किसानों को कराया रूबरू

Sun, 06 Sep 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 06 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers were introduced to the scientific techniques of natural farming.
कृषि विज्ञान केंद्र में प्र​शिक्षण के दौरान मौजूद किसान।
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी देकर खेती की लागत कम करना और रसायनमुक्त एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

डॉ. नवल किशोर सिंह ने प्राकृतिक खेती में गो पालन से प्राप्त उपयोगी सूक्ष्म जीवों के महत्व की जानकारी देते हुए बीजामृत, जीवामृत और घनजीवामृत तैयार करने की विधि बताई। किसानों ने स्वयं जीवामृत तैयार कर इसकी व्यावहारिक जानकारी हासिल की। विषय वस्तु विशेषज्ञ हरीश जोशी ने नीमास्त्र, दशपर्णी अर्क और खट्टी लस्सी से कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी। किसानों को कीट नियंत्रण के लिए कुरमुला लाइट ट्रैप और डब्ल्यूजीपीएसबी-2 पाउडर भी वितरित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण कराया गया। इनमें फसल, चारा, डेयरी, वर्मीकंपोस्ट, अजोला, मुर्गी, मत्स्य-सह-बत्तख और सब्जी पौध नर्सरी इकाइयां शामिल रहीं। किसानों को कृमिनाशक दवा, शीताघास और रोड्स घास के पौधे भी वितरित किए गए। पांच चयनित किसानों को जीवामृत तैयार करने के लिए ड्रम, बाल्टी और मग दिए गए। वहीं 400 फूलगोभी, 400 पत्तागोभी और 200 ब्रोकली के पौधे वितरित किए गए। केवीके अध्यक्ष डॉ. राज कुमार ने प्राकृतिक खेती को समय की मांग बताते हुए किसानों से इसे अपनाने का आह्वान किया। प्रगतिशील किसान मनोज कोरंगा ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन केवीके काफलीगैर और आत्मा परियोजना कृषि विभाग बागेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed