{"_id":"5c5acef9bdec2273783029e0","slug":"city-bus-service-will-now-run-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में अब रेगुलर चलेगी सिटी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में अब रेगुलर चलेगी सिटी बस सेवा
Wed, 06 Feb 2019 11:11 PM IST
Almora desk
almora
almora
Published by: Almora desk
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में चलने वाली सिटी बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो माह पहले सिटी बस के लिए किया गया ट्रायल सफल रहा है। तब से नगर में एक रूट पर लगातार सिटी बस चल रही है। अब दो और नए रूटों पर सिटी बस चलाने की कवायद शुरू हो गई है। संभागीय परिवहन विभाग ने परमिट का प्रस्ताव भेज दिया है। जिसे स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है। जल्द ही नगर के तीन रूटों में रेगुलर सिटी बस सेवा चलेगी।
विज्ञापन
अभी तक नगर में करबला से कोसी मार्ग तक एक सिटी बस ट्रायल पर चल रही थी। सफलता मिलने के बाद इस रूट की सिटी बस सेवा को अब रेगुलर कर दिया गया है। इसके अलावा दो अन्य रूटों पर भी सिटी बस चलाने की कवायद पिछले काफी दिनों से चल रही थी।
विज्ञापन
पिछले दिनों प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद इस पर निर्णय ले लिया गया है। जल्द ही नगर और आसपास के लोगों को दो और नई बस सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। दो नए रूट चितई धारानौला होते हुए दुगालखोला और कपड़खान-डीनापानी-धारानौला को स्वीकृति भी मिल चुकी है। संभागीय परिवहन विभाग ने नए रूटों के लिए बस चलाने का परमिट संबंधी प्रस्ताव संभागीय परिवहन प्राधिकरण हल्द्वानी को भेज दिया है। जिसे सैद्धांतिक तौर पर स्वीकृति भी मिल चुकी है। लिखित रूप में पत्र आने के बाद नगर में तीन नए रूटों पर सिटी बस चलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन