फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traffic congestion hit the city following the burning of the Ravana effigy; vehicles crawled for hours.

Almora News: रावण दहन के बाद शहर में लगा जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन

Tue, 20 Oct 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 20 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Traffic congestion hit the city following the burning of the Ravana effigy; vehicles crawled for hours.
रुद्रपुर। रावण दहन के बाद शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस के रूट डायवर्जन का पूरी तरह से बेअसर रहा। एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के निकलने से कई मार्गों पर जाम लग गया। लोग घंटों जाम में फंसे रहकर यातायात सामान्य होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


रावण दहन के बाद एक साथ लोग अपने घरों को निकले तो सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस कर्मचारी उस दबाव के आगे बेबस नजर आए। आड़े-तिरछे वाहन यातायात सुचारू करने में बड़ी चुनौती बन गए। कई स्थानों पर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से रास्ता संकरा हो गया और दूसरे वाहन भी आगे नहीं बढ़ सके। पुलिस अधिकारियों को दशहरा पर भीड़ उमड़ने का अनुमान पहले से था। बावजूद इसके एक साथ निकले लोगों को व्यवस्थित तरीके से निकालने के व्यापक इंतजाम नहीं दिखे। डायवर्जन और पार्किंग के इंतजामों के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed