{"_id":"6ad667992d76c4dbb907e897","slug":"the-dialogue-between-ravana-and-angada-was-the-highlight-of-the-ramlila-in-syalde-almora-news-c-232-1-alm1019-150111-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्याल्दे की रामलीला में रावण-अंगद संवाद रहा आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्याल्दे की रामलीला में रावण-अंगद संवाद रहा आकर्षण का केंद्र
Tue, 20 Oct 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। जै मां दुर्गा रामलीला कमेटी और व्यापार मंडल स्याल्दे की ओर से आयोजित रामलीला के आठवें दिन रावण-अंगद संवाद का मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधा रमण उप्रेती ने किया। कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
मंचन में दिखाया गया कि प्रभु श्रीराम ने अंगद को दूत बनाकर रावण के पास समझाने के लिए भेजा लेकिन अहंकार में चूर रावण ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद अंगद ने रावण की सभा में अपना पैर जमाकर चुनौती दी। इस प्रसंग ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। रामलीला में राम की भूमिका नैना पपनै, लक्ष्मण की नीमा मनराल, सीता की ईसीता तिवारी, रावण की प्रकाश मनराल और अंगद की भूमिका दीपक चतुर्वेदी निभा रहे हैं। वाद्य यंत्रों में तबले पर शेखर पपनै और हारमोनियम पर मधुसूदन पपनै संगत दे रहे हैं। कमेटी के व्यवस्थापक डीकम्बर घौलाखंडी ने बताया कि रामलीला के आयोजन को लेकर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौकोट क्षेत्र में लंबे समय से रामलीला मंचन की परंपरा चली आ रही है।