{"_id":"6004778a8ebc3e33c03a6432","slug":"canter-fell-in-kosi-bindu-khata-driver-died-in-accident-almora-news-hld4115354149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में गिरा कैंटर, हादसे में बिंदुखत्ता के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी में गिरा कैंटर, हादसे में बिंदुखत्ता के चालक की मौत
विज्ञापन
कोसी नदी में दुर्घटनाग्रस्त कैंटर।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर से अल्मोड़ा जा रहा खड़िया से लदा एक कैंटर शनिवार रात कौसानी-अल्मोड़ा सड़क पर द्विरोडी मंदिर के पास क्रैश बैरियर तोड़कर 100 मीटर नीचे कोसी नदी में जा गिरा। दुर्घटना में बिंदुखत्ता निवासी चालक की मौत हो गई है। हादसे के वक्त वाहन में सिर्फ चालक ही था। पुलिस प्रथम दृष्टया नींद की झपकी आने को दुर्घटना का कारण मान रही है।
सोमेश्वर से अल्मोड़ा जा रहा कैंटर कौसानी-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर शनिवार देर रात द्विरोडी मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कैंटर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़कर 100 मी. नीचे कोसी नदी में गिर गया। तड़के तीन बजे रनमन निवासी चंदन सिंह बिष्ट ने सोमेश्वर के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना पर एसओ राजेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। चालक भुवन गोस्वामी (39) पुत्र जगननाथ गोस्वामी घायल अवस्था में नदी में पड़ा हुआ था।
ग्रामीण और पुलिस कर्मी उसे सड़क तक लाए और 108 एंबुलेंस से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रॉली लाइन, इंद्रनगर, बिंदुखत्ता (लालकुआं) का रहने वाला था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है और हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। एसओ ने चालक को नींद की झपकी आने से दुर्घटना होने की आशंका जताई है। (संवाद)