{"_id":"56fd7c2a4f1c1bfd4cf00105","slug":"burnt-to-death-of-the-old-porsen","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में लगी आग, वृद्ध की जलकर मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में लगी आग, वृद्ध की जलकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विशुवा के डोबा गांव में बुधवार रात यहां एक गौशाला में अचानक आग लगने से वृद्ध समेत तीन मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया गया है कि वृद्ध जानवरों के साथ हमेशा गौशाला में सोते थे। मवेशियों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर बमुश्किल आग बुझाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर यहां राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ताड़ीखेत विकासखंड के डोबा गांव निवासी जोगा सिंह (75) हमेशा की तरह बुधवार रात भी मवेशियों के साथ गौशाला में सोए थे। गौशाला उनके घर से 25 फीट की दूरी पर है। बताया गया है कि रात करीब 11 बजे के आसपास गौशाला में अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन
जोगा सिंह को बहुत कम सुनाई देता था और आंखें भी कमजोर थीं, जिस कारण उन्हें आग का पता नहीं चल सका। गौशाला में बंधी बकरी और गाय के कराहने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला के भीतर सूखी घास और लकड़ियां भी रखी थी, जिसके चलते आग और बेकाबू हो गई। ग्रामीणों ने वृद्ध सहित गाय, बछड़े और अधजली बकरी को बाहर निकाला, लेकिन वृद्ध जोगा सिंह समेत सभी की मौत हो चुकी थी।
जोगा सिंह की कमर से नीचे का हिस्सा जल चुका था। उपराजस्व निरीक्षक भूपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि जोगा सिंह उर्फ स्वरूप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह अकेला रहते थे। उनके चचेरे भाई के परिजन उन्हें खाना खिलाते थे। बताते हैं कि जोगा सिंह बीड़ी पीते थे, आशंका है कि बीड़ी की चिंगारी से आग भड़क गई और हादसा हो गया। राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद डॉ. आरके सागर, डॉ. एसएस नेगी ने बताया कि वृद्ध की दम घुटने से मौत हुई है।