{"_id":"57054c874f1c1b946ac810d3","slug":"bull","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिफरे सांड़ को खदेड़ो वरना आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिफरे सांड़ को खदेड़ो वरना आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण कस्बे में एक सांड़ ने कई लोगों को चोट पहुंचा दी है। सांड़ के आतंक से भयभीत महिलाओं ने तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
मालूम हो कि एक सांड़ ने बीते एक सप्ताह से कस्बे में कई लोगों को घायल कर दिया है। जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों कोे आने-जाने में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। प्रशासन को पूर्व में इस बारे में जानकारी दी गई, लेकिन आज
विज्ञापन
तक सांड़ को कस्बे से नहीं हटाया गया है। इस पर गुस्साई महिलाओं ने क्षेत्र पंचायत सदस्य लीला बिष्ट के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। तहसीलदार राधे राम आर्या और पुलिस ने सांड़ को पकड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं। महिलाओं ने सांड़ को शीघ्र नहीं हटाने पर आंदोलन का एलान किया है। धरना प्रदर्शन में लीला बिष्ट, रीना देवी, रेखा देवी, प्रभा देवी, गीता देवी, प्रेम देवी, लीला रौतेला, भवानी देवी ,चंपा, मोहनी देवी, कमला देवी, लक्ष्मी देवी, शोभा, प्रेमा, रुकुमा देवी, निर्मला देवी आदि थे।
विज्ञापन