फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bike rider saved from being washed away in swollen pond in almora

पन्याली गधेरे में बहने से बचे बाइक सवार: सैकड़ों वाहनों की थमी रफ्तार; कई गांवों में सामान की आपूर्ति बाधित

Thu, 29 Aug 2024 05:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 29 Aug 2024 05:22 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को भी रामनगर-मौलेखाल मोटर मार्ग पर पन्याली गधेरा उफान पर रहा। तीन दिन से लगातार इस गधेरे के उफान पर रहने के कारण क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित है।

विज्ञापन
Bike rider saved from being washed away in swollen pond in almora
पन्याली गधेरे में बहने से बचे बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बृहस्पतिवार को भी रामनगर-मौलेखाल मोटर मार्ग पर पन्याली गधेरा उफान पर रहा। तीन दिन से लगातार इस गधेरे के उफान पर रहने के कारण क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित है। बृहस्पतिवार को दो बाइक सवार उफनाते गधेरे में बहने से बाल-बाल बच गए। जिन्हें बड़ी मशक्कत से बचाया जा सका। इस मार्ग पर करीब पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही

बुधवार की शाम से रात तक सल्ट क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश से रामनगर-मौलेखाल मोटर मार्ग पर पन्याली गधेरा उफान पर रहा और इस पर करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। मार्ग के बंद होने के कारण रामनगर से मौलेखाल, भिकियासैंण, देघाट, सराईखेत, रानीखेत, द्वाराहाट, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, गैरसैंण और पौड़ी को जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Lohaghat News: बीमार बच्चे को इलाज न देने का आरोप, धरने पर बैठा पिता; दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग के बंद होने के कारण इन क्षेत्रों में दूध, फल और सब्जियों की भी आपूर्ति नहीं हो पाई। बमुश्किल मार्ग खुला लेकिन बीच-बीच में कई बार गधेरे का उफान बढ़ने के कारण आवाजाही बार-बार बंद होती रही। बृहस्पतिवार की सुबह उस समय बड़ा हादसा होने से बचा जब दोपहिया वाहन चालकों ने गधेरे को पार करने की कोशिश की। दोनों को आसपास के लोग बड़ी मुश्किल से बचा पाए। इसके बाद काफी देर तक इस मार्ग से दोपहिया चालकों की आवाजाही भी बंद कर दी गई।

कई शिक्षक भी नहीं पहुंचे स्कूल, तराई से कटा रहा पहाड़ का संपर्क
पन्याली गधेरे के उफान पर आने के कारण बृहस्पतिवार को कई शिक्षक स्कूल भी नहीं पहुंच पाए। दरअसल सल्ट क्षेत्र के अनेक शिक्षक रामनगर और काशीपुर से रोजाना आवाजाही करते हैं। जब तक गधेरे का उफान कम होता तब तक स्कूल का समय समाप्त होने को था। वहीं, इस मार्ग से होते हुए रामनगर और काशीपुर से जिन गांवों में जरूरी सामान की आपूर्ति होती है, वह भी बाधित रही। तराई और पहाड़ का संपर्क कटा रहा।

फ्लाई ओवर बनाने की मांग अधूरी
मानसून काल में हर साल रामनगर-मौलेखाल मोटर मार्ग पर पन्याली और भखराकोट के गधेरे अक्सर उफान पर आ जाते हैं। जिस कारण इस मार्ग पर कई हादसे भी सामने आते हैं। लेकिन यहां फ्लाई ओवर बनाने की मांग पर आज तक कोई कार्यवाही नही हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed