Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A fake video of a helicopter crash, created using AI, was circulated on social media.

Almora News: एआई से बनाया हेलीकॉप्टर क्रैश का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

Sat, 07 Nov 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 07 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
A fake video of a helicopter crash, created using AI, was circulated on social media.
अल्मोड़ा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने का भ्रामक वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से तैयार किया गया था। पुलिस ने आमजन में भ्रम फैलने की आशंका को देखते हुए संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी जुटाई और यूजर के परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीते दो नवंबर को एक फेसबुक आईडी के माध्यम से हेलीकॉप्टर क्रैश होने की फर्जी सूचना प्रसारित की जा रही थी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर लमगड़ा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक और मोरनौला चौकी प्रभारी एसआई नरेश कोहली ने संबंधित सोशल मीडिया आईडी के यूजर की जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि जिस आईडी से वीडियो वायरल किया जा रहा था उसका संचालन एक नाबालिग कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को मोरनौला चौकी बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी और उनकी काउंसलिंग की। पुलिस ने उन्हें एआई से तैयार फर्जी वीडियो और भ्रामक सूचनाएं सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के दुष्परिणामों के बारे में समझाया। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की हिदायत दी। परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और बच्चे की सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी रखने का आश्वासन दिया। सीओ बलवंत रावत ने बताया कि नाबालिग की काउंसलिंग की गई। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी खबर या वीडियो की सत्यता जांचे बिना उसे साझा न करें और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed