फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aurhelai of France will become the son-in-law of Almora

Uttarakhand: फ्रांस का और्हेल्यै बनेगा अल्मोड़ा का दामाद, हिंदू रीति रिवाज से कसार देवी मंदिर में होगी शादी

Mon, 09 Feb 2026 01:13 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 09 Feb 2026 01:13 PM IST
सार

अल्मोड़ा की बेटी श्रीपूर्णा 12 फरवरी को फ्रांस निवासी और्हेल्यै गैरंपो के साथ कसार देवी में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करेंगी।

विज्ञापन
Aurhelai of France will become the son-in-law of Almora
और्हेल्यै गैरंपो। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिंदू परंपरा में विवाह को भगवान द्वारा निर्धारित रिश्ता माना गया है। अल्मोड़ा की बेटी का साथ समुद्र पार फ्रांस में वैवाहिक रिश्ता होने से इन मान्यताओं को नजर अंदाज भी नहीं किया जा सकता है। 12 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज से श्रीपूर्णा फ्रांस निवासी और्हेल्यै गैरंपो के साथ अल्मोड़ा में सात फेरे लेंगी।

विज्ञापन

चीनाखान निवासी ओएनजीसी से रिटायर्ड डीजीएम ध्रुव रंजन जोशी और प्रतिभा जोशी की पुत्री श्रीपूर्णा का फ्रांस के रहने वाले और्हेल्यै गैरंपो के साथ 12 फरवरी को कसार देवी के रिजॉर्ट में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह होना है। श्रीपूर्णा ने दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने भारतीय विद्या भवन दिल्ली से टेलीविजन और फिल्म प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद ग्राफिक डिजाइन में डिप्लोमा कोर्स किया। उन्होंने साल 2020 में फ्रांस की टू लूज यूनिवर्सिटी से मार्केट मनेजिंग एंड कम्युनिकेशन विषय में मास्टर आफ साइंस की डिग्री (एमएससी) हासिल की। 2021 में फ्रांस की स्किपर कंपनी ने में वह डाटा एनालिस्ट के तौर पर मैनेजर एंड एनालिटिक्स कन्वर्जन डिपार्टमेंट में नौकरी कर रही है। तकरीबन पांच साल से फ्रांस में रह रहीं श्रीपूर्णा, अब फ्रांस निवासी एनालिटिक्स एंड कन्वर्जन कंपनी में डेटा एनालिस्ट मैनेजर और्हेल्यै गैरंपो की जीवन साथी बनेंगी।

विज्ञापन

12 फरवरी को कसार देवी की रिसोर्ट में हिंदू रीति रिवाज से विवाह होना है। विवाह के लिए दुल्हे के अलावा वर पक्ष के 20 से अधिक लोग अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। बदलती तकनीक, शिक्षा के प्रसार प्रसार, नौकरी , व्यापार आदि सहित वैवाहिक बंधन में भी भौगौलिक दूरियां समाप्त कर दी हैं। आधुनिक पीढ़ी जाति बंधन के बजाय गुण दोष के आधार पर जीवन साथी तय कर रहे हैं, जो मानव धर्म के लिहाज से उचित भी है। - ध्रुव रंजन जोशी, पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed