फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Approval for three roads, villagers will get benefit

तीन सड़कों को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Approval for three roads, villagers will get benefit
भैंसियाछाना ब्लॉक में स्वीकृत हुई सड़क। - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना ब्लॉक के रिठागाड़ क्षेत्र में राज्य योजना के अंतर्गत तीन सड़कों को लंबे समय बाद वित्तीय स्वीकृति मिली है। लंबे समय से ग्रामीण इन मोटर मार्गों के निर्माण का इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणों ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का आभार जताया है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री मंगल रावत ने बताया कि जमराड़ी-बेलवाल गांव तीन किमी मोटरमार्ग के लिए 81. 68 लाख और नौगांव-कनारीछीना ढाई किमी मोटरमार्ग निर्माण के लिए 58 लाख रुपये की स्वीकृति हुई है। जबकि सलला-भाटकोट से सुकना के लिए भी वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से ग्रामीण काफलीगैर-नौगांव मोटर मार्ग को कनारीछीना तक जोड़ने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग के बन जाने से बागेश्वर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके बीच आने वाले गांव भी सड़क से जुड़ सकेंगे। उन्होंने बताया कि जमरानी से बेलवाल गांव तक सड़क की मांग ग्रामीण वर्षों पूर्व से कर रहे हैं। इन सड़कों के लिए शीघ्र ही टेंडर होंगे। सड़कों को लंबे समय बाद वित्तीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगल सिंह रावत, लिगूड़ता वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान काशी राम, धर्म सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, मयंक सिंह चम्याल आदि ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मोटरमार्ग को स्वीकृति मिली है, सल्ला-भाटकोट समेत तीनों मोटरमार्ग में जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके बाद मोटरमार्ग निर्माण शुरू किया जाएगा।
-किशोर सिंह पटवाल, अपर सहायक अभियंता निर्माण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed