फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Apply for National Bravery Award by 30 September

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Apply for National Bravery Award by 30 September
अल्मोड़ा। भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से दिए जाने वाले राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार-2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित है।
विज्ञापन

परिषद के अल्मोड़ा शाखा के उपाध्यक्ष पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर दूसरों की रक्षा की है अथवा किसी दुर्घटना अपराध को रोकने के लिए साहसिक कार्य किया है, ऐसे बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाना है।
बालक और बालिका की उम्र छह से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वीरता और साहसिक कार्य की घटना एक जुलाई 2019 से 30 सितंबर 2020 तक की अवधि के मध्य की होनी चाहिए। आवेदन पत्र तीन प्रतियों में 30 सितंबर तक महासचिव उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद बाल भवन आमवाला तरला ननूरखेड़ा पो. रायपुर देहरादून पहुंच जाने चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन पत्र के साथ प्रमाण पत्र, दो फोटो, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, साहसिक कार्य और घटना से संबंधित 250 शब्दों की आख्या, प्राथमिक रिपोर्ट और समाचार पत्र में प्रकाशित खबर की छाया प्रति संलग्न करनी होगी। आवेदन पत्र 30 सितंबर से पूर्व किसी भी कार्य दिवस में पालिका कार्यालय अल्मोड़ा से प्राप्त किए जा सकते हैं। वीरता पुरस्कार आठ श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। चयन होने पर वीर बालक-बालिका को भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली की ओर से कैश, अवार्ड, मेडल, प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed