फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Annual function of Kendriya Vidyalaya Ranikhet celebrated with great pomp

Almora News: धूमधाम से मनाया केंद्रीय विद्यालय रानीखेत का वार्षिकोत्सव

Thu, 27 Nov 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Annual function of Kendriya Vidyalaya Ranikhet celebrated with great pomp
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत का वार्षिकोत्सव का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने कुमांऊनी, गढ़वाली, राजस्थानी, हिमांचली गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के डिप्टी कमांडेंट कर्नल प्रभु रामदास वामन और विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल बी बी थापा का बैंड के साथ स्वागत किया गया। स्काउट कलर पार्टी के अनुरक्षण में अतिथियों का मंच पर आगमन हुआ।
विज्ञापन

उद्घाटन के मौके पर सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। प्राचार्य राकेश कुमार धर दुबे ने विद्यालय की शैक्षिक, सहशैक्षिक और नवाचारपूर्ण उपलब्धियों पर रोशनी डाली। वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिनमें बालवाटिका के नन्हे-मुन्नों का नृत्य, प्राथमिक विभाग का समूह नृत्य, स्वच्छता पर आधारित प्रेरक नुक्कड़ नाटक, राजस्थानी, गढ़वाली, हिमाचली, गुजराती और कुमांऊनी लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य कमलेश जोशी, दीपक जोशी, मेघा पाठक, मुकेश मेहता सहित अभिभाव और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed