फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Akhodia Canal in disrepair, water leakage threatens houses in Chhana village

Almora News: जर्जर हुई अखोड़िया नहर, पानी रिसाव से छाना गांव में मकानों को खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Akhodia Canal in disrepair, water leakage threatens houses in Chhana village
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। अखोड़िया सिंचाई नहर की जर्जर हालत से क्षेत्रवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। नहर में कई स्थानों पर पानी रिसाव होने से छाना गांव के आवासीय मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर ग्राम उलैणी से लेकर ग्राम दंतोला तक की कृषि भूमि को सिंचित करती है। लंबे समय से नहर की मरम्मत नहीं होने के कारण जमीन कमजोर हो गई है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर से बहते पानी के कारण मकानों की नींव प्रभावित हो रही है और बरसात के दौरान खतरा और बढ़ जाता है। कई परिवारों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर अखोड़िया नहर की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि यदि समय रहते नहर की मरम्मत नहीं की गई तो छाना गांव में जान-माल की क्षति हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। ब्लॉक प्रमुख ने मांग की है कि प्रभावित हिस्सों का तत्काल निरीक्षण कर नहर की मजबूतीकरण और रिसाव रोकने के लिए आवश्यक कार्य जल्द शुरू किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय चरण की सिंचाई भी प्रभावित
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। अखोड़िया नहर की हालत खराब होने से जहां द्वितीय चरण की सिंचाई व्यवस्था बाधित होने की संभावना है। यह नहर कई जगह से क्षतिग्रस्त है। ग्रामीण जैसे तैसे अपने खेतों तक पानी पहुंचा पाते हैं वहीं नहर ग्राम छाना तक ही संचालित हो रही है जिससे ग्राम दंतोला की लगभग 70 नाली भूमि विगत कई वर्षों से असिंचित होने के कारण बंजर हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed