फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Adhar Card Updation in Almora

Almora News: नया सॉफ्टवेयर अपग्रेड, काम ठप होने से आधार बनाने के लिए करना पड़ रहा वेट

Thu, 27 Jul 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Adhar Card Updation in Almora
अल्मामोड़ा का डाकघ्ार
अल्मोड़ा। जिले के डाकघरों में स्थापित केंद्रों में पहले मशीन और ऑपरेटर न होने से आधार नहीं बन पा रहे थे। कुछ माह पहले इनमें काम शुरू हुआ तो अब नए सॉफ्टवेयर ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है। सॉफ्टवेयर तो अपग्रेड कर दिया गया लेकिन पुरानी मशीनरी को नहीं बदला गया जो इसके अनुरूप नहीं है। ऐसे में जिले के 17 केंद्रों में काम ठप है और लोग आधार कार्ड बनाने और इसमें गलतियों को सुधारने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन


जिले में आधार बनाने और इसमें गलतियों के सुधार के लिए 23 डाकघरों में केंद्र स्थापित किए गए हैं लेकिन इनमें से सिर्फ पांच केंद्र ही संचालित हो रहे हैं और नया सॉफ्टवेयर आने के कारण 18 केंद्र शोपीस बने हैं। आधार मशीन में सॉफ्टवेयर तो अपग्रेड कर दिया गया लेकिन फिंगर प्रिंट और आंख के नमूने लेने वाले सहित अन्य उपकरणों को नहीं बदला जा सका जो इसके अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इन केंद्रों में आधार नहीं बन पा रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। आधार बनाने लोग केंद्र तो पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें मायूस होकर अन्य केंद्रों में जाना पड़ रहा है। ऐसे में लोग हवालबाग, रानीखेत, सोमेश्वर, जैंती आदि स्थानों से 25 से 100 किमी दूर जिला मुख्यालय आने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस एक
प्रधान डाकघर पहुंंचे कुंदन बिष्ट ने बताया कि आधार कार्ड में नाम और मोबाइल फोन नंबर अपडेट करने के लिए एक सप्ताह से हवालबाग डाकघर में आ-जा रहा हूं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब इसके लिए जिला मुख्यालय आना पड़ा।

केस दो
सोमेश्वर से आए सुरेश आर्या ने बताया क्षेत्र के डाकघर में लगी आधार मशीन एक हफ्ते बंद है। अंत में 60 किमी दूर प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बन सका।

इन डाकघरों में नहीं हो रहा आधार बनाने का काम
अल्मोड़ा। साॅफ्टवेयर अपग्रेड होने के बाद मशीन चालू नहीं हो रही है। इससे द्वाराहाट, बाड़ेछीना, दन्या, देघाट, देवलीखेत, गनाई, हवालबाग, जैंती, लोअर माल रोड अल्मोड़ा, लाला बाजार, मासी, मौलेखाल, पनुवानौला, रानीखेत, रानीखेत सदर बाजार, सोमेश्वर, स्याल्दे, ताड़ीखेत डाकघर में स्थापित आधार केंद्र में काम पूरी तरह ठप है।

नया वर्जन अपग्रेड नहीं हुआ तब चल रही मशीन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा प्रधान डाकघर, भतरौंजखान, भिकियासैंण, ताकुला, लमगड़ा में अभी पुराने सॉफ्टवेयर पर ही काम हो रहा है। इससे मशीनरी का साथ मिल रहा है। यदि यहां भी सॉफ्टवेयर अपग्रेड हुआ तो इनके भी ठप होने की आशंका है।

मोबाइल एप भी नहीं कर रहा काम
अल्मोड़ा। डाकघर में संचालित आईपीपीबी की ओर से सीएलसी के माध्यम से पांच चाल तक के बच्चों और चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गाें का घर जाकर आधार कार्ड बनाने और संशोधन के लिए मोबाइल एप के माध्यम से सुविधा दी जा रही है लेकिन नया वर्जन आने से मोबाइल एप भी काम नहीं कर रहा है।

साॅफ्टवेयर अपग्रेड होने और नया वर्जन आने से काम प्रभावित हुआ है। इसके लिए सर्किल कार्यालय को सूचित किया गया है। जल्द व्यवस्था ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - आरके बिनवाल, डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed