{"_id":"599476e34f1c1b25728b4841","slug":"action-against-drunken-driving-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई’
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में एसएसपी पी रेणुका देवी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में अनियंत्रित गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने समेत अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस का शिष्टमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी से मिला और अवगत कराया कि तेजगति से दौड़ रहे वाहनों से विशेषकर वृद्धों, बच्चों और महिलाओं को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमित जोशी के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल ने एसएसपी से सीसीटीवी से अनियंत्रित गति से वाहन चलाने वालों की निगरानी कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। जिन स्थानों पर सीटीवी नहीं लगे हैं, वहां पर कैमरे लगाने पर जोर दिया। अवगत कराया कि मालरोड में शिखर तिराहे से लक्ष्मेश्वर बाइपास तक सड़क संकरी और व्यस्त है। इस मार्ग में कई स्कूल हैं। हर दो सौ मीटर की दूरी पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि शहर में चल रहे स्नूकर केंद्र नशाखोरी का केंद्र बन रहे हैं और जिनसे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। मांग की कि स्नूकर केंद्रों का समय-समय पर पुलिस निरीक्षण करे। शिष्टमडंल ने कहा कि शहर में कई बार आवासीय क्षेत्र में खुले हैं। छह बजे मदिरा की दुकानें बंद होने के बाद इन बारों के समीप शराबियों की भीड़ जमा होने के कारण काफी शोरगुल होता है। ऐसी स्थिति में इन स्थानों से लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। इन स्थानों पर पुलिस की तैनाती जरूरी है।
विज्ञापन
शिष्टमंडल में जगदीश नगरकोटी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जोशी, दीपू कांडपाल, संतोष जोशी, जुगल पांडे, विनोद पांडे, भैया लोहनी, सूरज वाणी, गौरव जोशाल, गगन जोशी आदि शामिल थे।