फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   83 new TB patients identified in Almora in one year, increasing number of patients increased the concern of the health department.

Almora News: अल्मोड़ा में एक साल में टीबी के 83 नए मरीज चिह्नित, मरीजों की बढ़ती संख्या ने बढ़ा दी स्वास्थ्य विभाग की चिंता

Sat, 23 Mar 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
83 new TB patients identified in Almora in one year, increasing number of patients increased the concern of the health department.
I2023 में जिले में टीबी के 637 मरीज रिकॉर्ड में थेI
विज्ञापन

विश्व क्षय दिवस आज

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में पिछले एक साल में टीबी के 83 नए मरीज चिह्नित किए गए हैं। जिले में वर्तमान में क्षय रोग के मरीजों की संख्या 720 पहुंच गई है। इन हालातों में विभाग के लिए 2025 तक जिले को क्षय रोग से मुक्त कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
टीबी रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग कई अभियान चला रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वर्ष 2023 में जिले में टीबी के 637 मरीज चिह्नित थे। एक साल के भीतर ही 83 नए मरीज चिह्नित किए गए हैं। जागरूकता अभियान के बाद भी क्षय रोगियों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
विज्ञापन



कारण

Iअल्मोड़ा। माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरक्यूलोसिस नाम के जीवाणु से टीबी की बीमारी होती है। टीबी शरीर के मस्तिष्क, झिल्ली, हडि्डयां, फेफड़े, आंत, जननांग सहित अन्य अंगों को प्रभावित कर सकता है। क्षय रोगी के खांसने या छींकने से ये जीवाणु हवाल में फैलकर सांस के जरिए अन्य व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर उसे भी संक्रमित कर सकते हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I

लक्षण

I-दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, भूख न लगना और थकान महसूस करना, बलगम के साथ खून आना, वजन कम होना, रात में पसीना आना।I
I
I
बचाव

-संतुलित और पौष्टिक भोजन, धूम्रपान और नशीली दवाओं से दूर रहना, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना, गंदगी वाले जगहों पर मॉस्क लगाना।
------------------------------
Iजिले में पीएचसी और सीएचसी में टीबी रोग की जांच की सुविधा उपलब्ध है। टीबी के लक्षण दिखने पर मरीज अस्पताल पहुंच कर जांच करा सकते हैं। अस्पताल आने में अक्षम मरीजों को घर पर जांच की सुविधा मिलती है। विभाग ऐसे मरीजों को चिह्नित उन्हें दवा उपलब्ध करा रहा है। -डॉ. प्रांशु डेनियल, जिला क्षय रोग अधिकारी, अल्मोड़ा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article