{"_id":"5bc770fabdec22695d35f5b3","slug":"81539797242-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन दस से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन दस से
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊंनी भाषा, साहित्य-संस्कृति प्रचार समिति और पहरु कुमाऊंनी मासिक पत्रिका की ओर से अगले माह दस से 12 नवंबर तक थाना बाजार स्थित कुंदन लाल शाह सभागार में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन होगा। राजकीय संग्रहालय सभागार में हुई बैठक में सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में देश भर से कुमाऊंनी रचनाकारों और कुमाऊंनी भाषा प्रेमियों को बुलाया गया है।
बैठक में बताया गया कि दस नवंबर को कुमाऊंनी भाषा का मानकीकरण, व्याकरण पर कार्यशाला होगी। 11 नवंबर को महिला झोड़ा गायन के साथ ही कुमाऊंनी भाषा के संवर्धन में महिलाओं की भूमिका विषय पर विचार-विमर्श होगा। 12 नवंबर को सम्मेलन का समापन और पुरस्कार वितरण होगा।
मोती लाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवीन पाठक, अनूप तिवारी, रूप सिंह बिष्ट, केबी पांडे, चंदन बोरा, गोपाल दत्त वैष्णव, डॉ. हयात सिंह रावत, ललित तुलेरा, आनंद सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह मेहरा, शेर सिंह बुढ़ाल, बलवंत सिंह बिष्ट, नवीन जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, अमर सिंह कार्की, हयात सिंह गैड़ा, भुवन चंद्र पांडे, मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।