{"_id":"5a8ef8ca4f1c1bb1208baa9d","slug":"81519319242-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों की आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों की आंदोलन की चेतावनी
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में वक्ताओं ने संविदा और बाह्य स्रोत से रखे कर्मचारियों का वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को हर माह की पहली तारीख को वेतन का भुगतान किया जाए। उन्होंने एक माह के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी पीक सीजन में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि कार्यशाला में पार्ट्स की कमी बनी हुई है। टायर, लुब्री केंट्स, बैट्री, प्रेशर प्लेट आदि नहीं होने के कारण वाहनों की मरम्मत में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कर्मचारियों के देयकों का भुगतान लंबे समय बाद भी नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यशाला में रात्रि विद्युत व्यवस्था करने, कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। उन्होंने एक माह के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी पीक सीजन में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
अध्यक्षता डिपो अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा ने और संचालन डिपो मंत्री सुरेश सिंह नेगी ने किया। बैठक में गिरीश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कांडपाल, गोपाल जोशी, महेंद्र लाल, नवीन चंद्र, नंद किशोर, उमाशंकर सिंह, प्रवीण सिंह, हरीश पांडे, रमेश जोशी, आनंदी शुक्ला, भगवती नेगी, भरत लाल टम्टा, तारा जोशी, धीरज आदि मौजूद थे।