{"_id":"6aea24dd6a6c86466606499e","slug":"women-were-made-aware-of-government-schemes-and-their-rights-almora-news-c-232-1-alm1019-150675-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: महिलाओं को सरकारी योजनाओं और अधिकारों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: महिलाओं को सरकारी योजनाओं और अधिकारों के प्रति किया जागरूक
Tue, 03 Nov 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत शैल में द हंगर प्रोजेक्ट के की ओर से मातृशक्ति जागरूक मंच की बैठक आयोजित की गई। इसमें द हंगर प्रोजेक्ट की निर्देशिका हेमा बिष्ट ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने फसल बीमा योजना और पशु बीमा योजना की जानकारी देते हुए महिलाओं को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पंचायत स्तर पर महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने और उन्हें जागरूक बनाने पर जोर दिया। बैठक में वार्ड सदस्य रवीना भाकुनी, नीलम भाकुनी, अनिता भाकुनी, हंसी भाकुनी, उमा भाकुनी, बीना भाकुनी सहित गांव की कई महिलाएं मौजूद रहीं।