फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   700 students. failed. mark sheet. passing. back exam.

Almora News: बैक परीक्षा पास करने के बाद भी 700 से अधिक विद्यार्थी अंकतालिका में फेल

Sat, 02 Aug 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 02 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
700 students. failed. mark sheet. passing. back exam.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में बैक परीक्षा पास करने के बाद भी सैकड़ों छात्र- छात्राओं को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है। विश्वविद्यालय की इस लापरवाही का खामियाजा 700 से अधिक विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में अब अंकतालिकाओं में हुई गड़बड़ी को सुधारने के लिए छात्र- छात्राएं विश्वविद्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन चार परिसर और 36 महाविद्यालय के 700 से अधिक छात्र- छात्राओं ने स्नातक सेमेस्टर की बैक परीक्षाएं दी। परीक्षा में सफल होने के बाद भी उनकी अंकतालिका में उन्हें अनुत्तीर्ण दिखाया गया है। इनमें से अधिकांश विद्यार्थी अब स्नातक की पढ़ाई भी पूरी कर चुके हैं। लेकिन अंकतालिकाओं में अब भी कोप दिखने से विद्यार्थियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। विवि प्रबंधन के मुताबिक ऐसे छात्र-छात्राओं की संख्या सात सौ के करीब है। अंकतालिकाओं में सुधार के लिए विश्वविद्यालय पहुंच रहे छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि पहले भी विवि की ओर से अंकतालिकाओं में काफी लापरवाही बरती गई थी। लेकिन अब तक गलतियों को सुधारा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातकोत्तर कक्षाओं में नहीं ले पा रहे प्रवेश
अल्माेड़ा। विश्वविद्यालय मेें जल्द स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होनी है। लेकिन अंकतालिकाओं में विद्यार्थियों को बैक दिखने से उन्हें स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश पाना उनके लिए चुनौती बन गया है। उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि अगर समय पर गड़बड़ी दूर नहीं हुई तो उनके लिए आगे की पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो जाएगा।
------------------------------
कोट
- अंकतालिकाओं में हुई खामी दूर करने के लिए छात्र- छात्राएं संबंधित परिसर और महाविद्यालय प्रबंधन के माध्यम से आवेदन कर इसमें सुधार कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रोविजनल प्रवेश मिल सके इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
- प्रो. पंकज कुमार साह, परीक्षा नियंत्रक एसएसजे विवि, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed