फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   275 copies were checked in Almora on the first day

Almora News: पहले दिन अल्मोड़ा में जांची गई 275 कॉपियां

Wed, 27 Mar 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 27 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
275 copies were checked in Almora on the first day
अल्मोड़ा।
विज्ञापन

जिले में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। तीन मूल्यांकन केंद्रों में पहले दिन हाईस्कूल और इंटर की 275 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। बुधवार से जीजीआईसी अल्मोड़ा में मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। पहले दिन 11 उप प्रधान परीक्षकों ने नमूनार्थ 110 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। केंद्र में हाईस्कूल और इंटर की 53718 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इसके लिए हाईस्कूल में 73 परीक्षक, चार उप प्रधान परीक्षक, इंटर में 47 परीक्षक, सात उप प्रधान परीक्षकों की तैनाती बोर्ड कार्यालय की ओर से की गई है।
मूल्यांकन के पहले दिन पहले सत्र में परीक्षकों और उप प्रधान परीक्षकों को बोर्ड कार्यालय से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर मूल्यांकन के नियंत्रक और सीईओ अंबा दत्त बलोदी ने परीक्षकों को सावधानी से मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। उप नियंत्रक उमेश पांडे ने बताया कि केंद्र में हाईस्कूल की पांच, इंटर की 11 विषयों के उत्तर पुस्तिकाओं का 10 अप्रैल तक मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

इधर, मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में पहले दिन हाईस्कूल की 40 और इंटर की 50 कुल 90 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उप नियंत्रक सुनील मसीह ने बताया कि हाईस्कूल की 20 हजार और इंटर में 14991 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। इधर जीआईसी चौखुटिया में पहले दिन हाईस्कूल की 75 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र में केवल हाईस्कूल की ही उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------


पहले दिन 37 परीक्षक रहे अनुपस्थित
Iअल्मोड़ा। मूल्यांकन के पहले दिन जिले में 37 परीक्षकों ने योगदान नहीं दिया। जीजीआईसी अल्मोड़ा में नियुक्त 120 परीक्षकों में से 26 परीक्षकों ने अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल स्तर पर 16 परीक्षक और इंटर स्तर पर 10 परीक्षकों ने योगदान नहीं दिया। वहीं चौखुटिया में 11 परीक्षक गैरहाजिर रहे। इन परीक्षकों के बृहस्पतिवार से केंद्रों में योगदान देने की उम्मीद है। I




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed