फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   स्पीड गवर्नर नहीं लगा तो वाहनों को आज से नहीं मिलेगा फिटनेस प्रमाणपत्र

स्पीड गवर्नर नहीं लगा तो वाहनों को आज से नहीं मिलेगा फिटनेस प्रमाणपत्र

Thu, 12 Jul 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
स्पीड गवर्नर नहीं लगा तो वाहनों को आज से नहीं मिलेगा फिटनेस प्रमाणपत्र
अल्मोड़ा। स्पीड गवर्नर का जिन्न फिर बाहर निकल आया है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद परिवहन विभाग ने यात्री बसों, टैक्सियों, ट्रकों सहित सभी व्यवसायिक वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य कर दिया है। एआरटीओ ने कहा है कि स्पीड गवर्नर नहीं होने पर शुक्रवार से आरटीओ कार्यालय में किसी भी व्यवसायिक वाहन को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुछ माह पहले उत्तराखंड में यात्री बसों, टैक्सियों, ट्रकों सहित सभी व्यवसायिक वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य कर दिया गया था। इसके लिए परिवहन विभाग ने सभी व्यवसायिक वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन टैक्सी चालकों की हड़ताल के बाद सरकार ने इस मामले में कुछ दिन की रोक लगाते हुए एक समिति का गठन कर दिया था, लेकिन हाल ही में उच्च न्यायालय नैनीताल ने अपने फैसले में स्पीड गवर्नर लगाने सहित अन्य नियमों का पालन करना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


एआरटीओ आलोक कुमार जोशी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों को देखते हुए शासन ने तत्काल प्रभाव से स्पीड गवर्नर लगाने सहित अन्य नियमों का पालन करने को कहा है। उन्होंने बताया कि इसे देखते हुए कल शुक्रवार से उन्हीं वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा जिनमें स्पीड गवर्नर लगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed