फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भैंसियाछाना ब्लॉक के दो दर्जन गांव 15 घंटे अंधेरे में डूबे रहे

भैंसियाछाना ब्लॉक के दो दर्जन गांव 15 घंटे अंधेरे में डूबे रहे

Sun, 18 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
भैंसियाछाना ब्लॉक के दो दर्जन गांव 15 घंटे अंधेरे में डूबे रहे
धौलछीना (अल्मोड़ा)। शुक्रवार शाम हवा चलने से भैंसियाछाना ब्लॉक के दो दर्जन गांवों में बिजली गुल हो गई। 15 घंटे बाद शनिवार सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। रातभर अंधेरे में रहने से नाराज क्षेत्रवासियों ने विभाग से विद्युत लाइनों को दुरुस्त नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम बिजली गुल होने से धौलछीना, पल्यूॅ, कसॉणबैंड, जमराड़ी, लिगुणता, मंगलता, कनारीछीना, सेराघाट के आसपास के दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए। इससे बोर्ड परीक्षार्थियों को काफी दिक्कतें हुईं। क्षेत्र पंचायत सदस्या रेवती महरा ने बताया कि बाड़ेछीना से सेराघाट तक जंगल के बीच से होकर गुजर रही 32 केवी लाईन वर्षों पुरानी है और जीर्ण शीर्ण हो चुकी है। उन्होंने बताया कि हर बार बीडीसी बैठक और जनता दरबार में लाइन मरम्मत करवाने और अतिरिक्त पोल लगवाए जाने का मामला उठाया जाता है पर विभाग इस ओर आंख बंद किये हुए है। सामाजिक कार्यकर्ता दरबान सिंह रावत ने बताया कि भैसियाछाना तथा धौलादेवी दो ब्लॉकों को तोली सब स्टेशन से विद्युत सप्लाई होती है। इसके चलते सब स्टेशन पर भारी दबाव रहने के कारण आए दिन बिजली खराब रहती है।
विज्ञापन


- बाड़ेछीना से सेराघाट तक पूरी लाइन की पेट्रोलिंग और ट्रांसफार्मरों को चेक करने के लिए कर्मचारियों की टीम भेजी गई है। पोल बदलने की स्वीकृति अभी नहीं मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद पोल बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही धौलछीना में एक लाइनमैन की नियुक्ति भी शीघ्र कर दी जाएगी। - दीन दयाल पांगती, ईई, विद्युत वितरण खंड, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed