फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आचार्यों को रोचक तरीके से पढ़ाने के तरीके बताए

आचार्यों को रोचक तरीके से पढ़ाने के तरीके बताए

Sun, 03 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
आचार्यों को रोचक तरीके से पढ़ाने के तरीके बताए
अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में आयोजित तीन दिवसीय चेतना वर्ग में प्रतिभागी आचार्यों को रोचक तरीके से पढ़ाने के तरीके बताए गए। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्रवक्ता डा. हरीश जोशी ने कहा कि विद्यार्थी ज्ञान का सृजन करता है। शिक्षक सुगमकर्ता है।
विज्ञापन


डा. किशनवीर ने कहा कि विद्या भारती का लक्ष्य शिशु का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने पंचपदीय शिक्षा पद्धति और विद्याभारती के आधारभूत पांच विषयों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने प्रशिक्षण का लाभ कक्षा तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने शिशुओं के सर्वांगीण विकास करने पर जोर दिया। इससे पूर्व प्रेमा जगाती सरस्वती बिहार नैनीताल के प्रधानाचार्य किशनवीर, डायट प्रवक्ता हरीश, प्रो. एसएस पथनी, प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख संभाग निरीक्षक प्रकाश पंत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के 150 से अधिक आचार्यो ने भाग लिया।
विज्ञापन


डा. हरीश जोशी, भैरव सिंह कार्की, हंसा दत्त लोहनी, नीरज तिवारी, आलम सिंह उनियाल, महेश जोशी, किशनवीर, मुकेश बनकोटी, अखिलेश शर्मा, देवेंद्र जीना, गिरिजा किशोर पाठक, मनोज पंत, नीरज पथनी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर मदन मोहन कांडपाल, विनोद पांडे, नंदन गैलाकोटी, खड़क सिंह गडिय़ा, चंद्रशेखर पाठक, जिला प्रचारक राज पुष्प, कार्यालय प्रमुख हरीश बिष्ट, गिरिजा पाठक, हरीश मेहता, विनोद जोशी, पूरन जोशी, राजेश लोहनी, नवीन जोशी, आनंद उप्रेती, आनंद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed