{"_id":"5a88521c4f1c1b28428b5ddf","slug":"201518883356-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे नेतृत्व के लिए युवाओं का अनुशासित होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे नेतृत्व के लिए युवाओं का अनुशासित होना जरूरी
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से प्रसार प्रशिक्षण केंद्र हवालबाग में आयोजित तीन दिवसीय युवा नेतृत्व और सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया। मुख्य अतिथि संस्थान के आचार्य शशिमौल पाठक ने कहा कि अच्छे नेतृत्व के लिए युवाओं को अनुशासन में रहकर समाज में अच्छे कार्य करने चाहिए तभी समुदाय का विकास संभव है। उन्होंने युवाओं से आदर्श समाज के निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। संस्थान के प्रशिक्षक आनंद बल्लभ भट्ट ने कहा कि किसी भी समुदाय का विकास अच्छे नेतृत्व से ही हो सकता है। नेतृत्वकर्ता में साहस, धैर्य, अनुशासन आदि गुण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं में सीखने और सिखाने की प्रवृति होनी चाहिए तभी वह जीवन में आगे बढ़ कर तरक्की कर सकते हैं। इस मौके पर राम प्रसाद, राजेंद्र सिंह वाणी, धर्म सिंह रावत आदि ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी के दौर में युवाओं को रोजगार की ओर रूख करना होगा। प्रशिक्षणार्थियों को योगाभ्यास भी कराया गया। साथ ही किसान मेले में लगी प्रदर्शनी का भ्रमण कराया गया। संचालन विभू कृष्णा ने किया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक रमेश तिवारी, विक्रम सिंह बिष्ट, महिपाल जोशी, विजय टम्टा, नेहा बगड़वाल, भावना डंगवाल, हेमा आर्या, हिमांशु स्यूनी, सूरज कुमार, लक्ष्मण, विनीता आर्य, दिनेश लाल शाह, विनोद थापा, कार्तिकेय आदि मौजूद थे।