{"_id":"599486b54f1c1b19728b4718","slug":"181502906037-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागेश्वर धाम में हुआ श्रावणी मेले का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागेश्वर धाम में हुआ श्रावणी मेले का समापन
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सावन माह में जागेश्वर धाम में एक महीने तक चले श्रावणी मेले का बुधवार को समापन हो गया है। मेले के समापन मौके पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। मेला कमेटी ने सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, व्यापारियों और लोगों का आभार जताया है।
सावन माह में श्रावणी मेले का प्रारंभ गत 16 जुलाई हो हुआ था। एक माह तक चले श्रावणी मेले में उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों से भक्तजन पहुंचे थे। सावन माह में जागेश्वर धाम में पार्थिव पूजन का विशेष महत्व है। सैकड़ों लोगों ने मंदिर परिसर में इस वर्ष भी पार्थिव पूजन किया। पूजा अर्चना के लिए इस वर्ष भी काफी संख्या में भक्तजन जागेश्वरधाम पहुंचे थे। श्रावणी मेले का विधिवत समाप्त हो गया है।
मेले के समापन मौके पर कमेटी द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर के पुजारियों, कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मंदिर कमेटी के प्रबंधक प्रकाश भट्ट ने मेले के शांतिपूर्वक संपन्न होने पर जिलाधिकारी, एसएसपी, पुलिस अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतनिधियों, मंदिर के पुजारियों, लोगों और व्यापारियों का सहयोग के लिए आभार जताया है।