फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आम बजट महिलाओं के हक में नहीं

आम बजट महिलाओं के हक में नहीं

Sat, 03 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
आम बजट महिलाओं के हक में नहीं
अल्मोड़ा। जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार पर संसद में पेश आम बजट में उत्तराखंड की अनदेखी का आरोप लगाया है। एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि केंद्र के बजट में महिलाओं की जरूरतों की अनदेखी की गई है। जबकि केंद्र को उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ग्रीन बोनस, औद्योगिक स्रोतों में छूट और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना चाहिए था।
विज्ञापन

महिला नेताओं का कहना है कि बजट में महिलाओं की उपेक्षा की गई है। यही नहीं उत्तराखंड के लिए बजट में विशेष दर्जा, औद्योगिक पैकेज और रेल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को भी दरकिनार किया गया है। जबकि आम चुनाव में मोदी सरकार ने राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने पर उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का वायदा किया था। ज्ञापन देने वालों में प्रीति बिष्ट, गोपा नयाल, पुष्पा सती, जया साह, किरन साह, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, रजनी टम्टा, लीला जोशी, दीपा साह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed