{"_id":"5cf175b5bdec22070518e144","slug":"15593282281230-almora-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते 30 डिग्री से ऊपर ही रहा अल्मोड़ा का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस हफ्ते 30 डिग्री से ऊपर ही रहा अल्मोड़ा का तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह में यहां तापमान 30 डिग्री से ऊपर ही रहा। झुलसाती गर्मी से लोग खासे परेशान हैं।
गर्मी के चलते दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक लोगों का धूप में बाहर मुश्किल हो गया है। सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में लोग पंखे के नीचे बैठकर काम निपटा रहे हैं। बाजार में कोल्ड ड्रिंक्स, लस्सी, छांछ, जूस व आइसक्रीम की बिक्री भी काफी बढ़ गई है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 19 डिग्री रहा। ब्यूरो
25 से 31 मई तक शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)
25 मई 31 13
26 मई 33 13
27 मई 33 15
28 मई 32 17
29 मई 35 18
30 मई 34 18
31 मई 34 19