{"_id":"5cec224fbdec220754347da6","slug":"15589792005-almora-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय विकासशील अभियान और राष्ट्रीय खेलकूद परिषद नेपाल की ओर से नौवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जनपद के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 22 से 25 मई के बीच धनगढ़ी नेपाल में संपन्न हुई थी, जिसमें सात देशों के कुल 685 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
नेशल कराटे एकेडमी इंडिया के महासचिव सतीश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की शिवानी आर्या ने जूनियर वर्ग में 55 किलो भार वर्ग में रजत पदक, सीनियर वर्ग के 60 किलो भार वर्ग में राष्ट्रीय कोच यशपाल भट्ट और महिला वर्ग 55 किलो भार वर्ग में सरिता गैड़ा ने कांस्य पदक जीता है।
इधर खिलाड़ियों के पदक जीतने पर सांसद अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, उपनेता करन माहरा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनोज तिवारी के अलावा खेल अधिकारी सीएल वर्मा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया, कोच हरीश गोस्वामी, भगवती प्रसाद गौड़, भानू प्रकाश जोशी, प्रज्ञा जोशी, ममता रावत, हेम कांडपाल, एडम्स स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा आदि खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।