फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, प्रीतम और इंदिरा ने कुंजवाल से फोन पर बात की, नहीं निकला समाधान

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, प्रीतम और इंदिरा ने कुंजवाल से फोन पर बात की, नहीं निकला समाधान

Tue, 14 Aug 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, प्रीतम और इंदिरा ने कुंजवाल से फोन पर बात की, नहीं निकला समाधान
अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के इस्तीफे के एलान से कांग्रेस में हलचल है। कुंजवाल अपने स्टैंड पर बरकरार हैं। समाधान के लिए उनके द्वारा दी गई समय सीमा कल 15 अगस्त को समाप्त हो रही है और अगर कल तक मामला नहीं सुलझा तो 16 अगस्त को कुंजवाल पार्टी से इस्तीफे का एलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को कुंजवाल से प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने फोन पर बात की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। यह भी पता चला है कि कांग्रेस नेतृत्व कुंजवाल द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों को लेकर कल 15 अगस्त तक कुछ फैसला कर सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति सहित कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल नाराज चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कुंजवाल ने तय किया है कि अगर उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों का 15 अगस्त तक समाधान नहीं किया गया तो वह 16 अगस्त को अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता आयोजित करके पार्टी से इस्तीफे का एलान कर देंगे। साथ ही वह असंतोष के कारणों को भी खुलकर मीडिया के सामने रखेंगे। कुंजवाल के निकटस्थ सूत्रों के मुताबिक उन्होंने यह तय किया है कि अगर पार्टी ने उनका इस्तीफा मंजूर कर दिया तो वह विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे देंगे। सूत्रों के अनुसार यदि पार्टी ने इस्तीफा मंजूर नहीं किया और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों का कोई समाधान नहीं किया तो वह राजनीति से सन्यास का एलान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


इधर जानकारी मिली है कि मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कुंजवाल से फोन पर बात करके इस्तीफे के निर्णय को वापस लेने का आग्रह किया। सूत्रों के मुताबिक कुंजवाल ने तीनों नेताओं से अल्मोड़ा के साथ ही चंपावत के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए। सूत्रों के मुताबिक कुंजवाल ने इन नेताओं से हुई बातचीत में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने और जातीय संतुलन को लेकर भी असंतोष जताया। तीनों नेताओं ने कुंजवाल को उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान निकालने का आश्वासन दिया, लेकिन बताया गया है कि फिलहाल कुंजवाल संतुष्ट नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व कुंजवाल द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों को लेकर 15 अगस्त तक कुछ फैसला कर सकता है ताकि कुंजवाल को मनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed