फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सीमावर्ती गांवों को नगर पालिका में मिलाने का विरोध

सीमावर्ती गांवों को नगर पालिका में मिलाने का विरोध

Thu, 14 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती गांवों को नगर पालिका में मिलाने का विरोध
अल्मोड़ा। न्याय पंचायत खत्याड़ी और फलसीमा के पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक में शहर के सीमावर्ती गांवों को नगर पालिका में मिलाने का विरोध किया गया। अग्रिम रणनीति तय करने के लिए 17 सितंबर को ग्राम पंचायत खत्याड़ी में पुन: बैठक तय की गई। जिसमें संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि कैबिनेट का सीमावर्ती गांवों को पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव जनभावनाओं के खिलाफ है। प्रस्ताव पारित किया गया कि 17 को ग्राम पंचायत खत्याड़ी में प्रात: 11 बजे से प्रस्तावित बैठक में संघर्ष समिति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान अपने-अपने गांवों में खुली बैठक आयोजित कर जनता को विस्तारीकरण से होने वाले नुकसान से अवगत कराएं।
विज्ञापन


इस मौके पर दूरभाष से क्षेत्रीय विधायक विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान को ग्रामीण जनता की भावना से अवगत कराया गया। बैठक में हवालबाग के ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, जिला पंचायत सदस्य जगत कनवाल, प्रधान खत्याड़ी हरीश कनवाल, बीडीसी सदस्य माल गणेश सिंह बिष्ट, सरसों के प्रधान नवीन बिष्ट, भवन बिष्ट, बीडीसी सदस्य खत्याड़ी आनंद कनवाल, प्रधान पांडेखोला दीपक भंडारी, रिंकू आर्या आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed