{"_id":"5978cea54f1c1b43228b45a0","slug":"111501089445-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूहा चंद्रकोट में मध्याह्न भोजन अनियमितता का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूहा चंद्रकोट में मध्याह्न भोजन अनियमितता का मामला
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अनियमितता के मामले में गत 18 जुलाई को राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट (देवड़ा) से प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किए गए प्रधानाध्यापक कांता बल्लभ बवाड़ी को जांच होने तक चंद्रकोट स्कूल में ही बने रहने के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) आरएस यादव ने जारी कर दिए हैं। डीईओ यादव ने सप्ताहभर में ही अपना पूर्व आदेश पलट दिया है। दूसरी ओर इस मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी के निर्देश पर विभागीय जांच प्रगति पर है।
मालूम हो कि डीडीओ यादव ने मध्याह्न भोजन में अनियमितता के मामले में राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट (देवड़ा) के प्रधानाध्यापक कांता बल्लभ बवाड़ी का गत 18 जुलाई को प्रशासनिक आधार पर प्राथमिक स्कूल विशौदकोट (लमगड़ा) तबादला कर दिया था और तीन दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सिंह सोनी ने 18 जुलाई को ही मामले की जांच के आदेश दिए थे। प्रधानाचार्य जीआईसी चौंरा (हवालबाग) और उप शिक्षा अधिकारी लमगड़ा को जांच अधिकारी नामित कर एक पखवाड़े के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
जांच के बीच में ही जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) यादव ने 24 जुलाई को जारी आदेश में कहा है कि जांच संपन्न होने तक प्रधानाध्यापक बवाड़ी अपने पूर्व स्कूल राजकीय जूनियर हाइस्कूल चंद्रकोट में ही बने रहेंगे। आदेश की प्रति उप शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) शिक्षा भैंसियाछाना के अलावा लमगड़ा और जूहा चंद्रकोट के प्रधानाध्यापक को प्रेषित की है। इस मामले में डीईओ यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।