फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का जिला सम्मेलन आज

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का जिला सम्मेलन आज

Sat, 11 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का जिला सम्मेलन आज
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के जिला सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मॉडल स्कूल मैदान में सुबह 11 बजे होने वाले सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देश की आधी आबादी को संदेश देने के लिए इस सम्मेलन की शुरुआत अल्मोड़ा से की जा रही है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुष्मिता देव महिलाओं को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


शनिवार शाम को आयोजन स्थल मॉडल स्कूल मैदान में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महिला कांग्रेस के जिला सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय सम्मेलन में महिलाओं को संदेश देने के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुष्मिता देव मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


इधर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, सांसद महेंद्र सिंह महरा, महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, राष्ट्रीय महिला सचिव अनुपमा रावत, करन महरा भी शिरकत करेंगे। इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, बिट्टू कर्नाटक, त्रिलोचन जोशी, राजेंद्र बाराकोटी, भूपेंद्र भोज, मनोज सनवाल, जगदीश नगरकोटी समेत काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed