फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   After Sting, phone tapping case in Uttarakhand. 

हरीश रावत के स्टिंग के बाद अब उत्तराखंड में गर्माया फोन टैपिंग मामला

Sat, 02 Apr 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Apr 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
After Sting, phone tapping case in Uttarakhand. 
फोन टैपिंग - फोटो : demo pic

हरीश रावत के स्टिंग के बाद अब उत्तराखंड में फोन टैपिंग का मामला गर्माया है। भाजपा ने इस मामले को उठाया है और अब इसकी जांच की मांग की है। लेकिन भाजपा की ओर से उठाए गए फोन टैपिंग के मामले को फिलहाल कोई जांच न होने के संकेत मिले हैं। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर नेताओं और अन्य महत्वपूर्ण लोगों के फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने इस मामले में स्पष्ट तो कुछ नहीं कहा, पर इतना जरूर कहा कि इस तरह का कोई मामला विचाराधीन नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग का मामला सामने आने के बाद भाजपा ने इस मामले को उठाया था। दिल्ली में 26 मार्च को स्टिंग की सीडी कांग्रेस के बागी विधायकों ने जारी की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद 27 मार्च को प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा। इस पर कांग्रेस का सीधा आरोप था कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लगाने जैसे गंभीर मामले में सीडी जैसे हल्के मामले को आधार बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव कहा, मामले में कोई जांच विचाराधीन नहीं
अब कांग्रेस राष्ट्रपति शासन को कोर्ट में चुनौती दे चुकी है। दूसरी ओर सीडी प्रकरण भी कोर्ट की दहलीज तक पहुंच गया है। इस स्थिति में भाजपा ने अब फोन टैपिंग का मसला उठाया था। 


भाजपा के प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने बाकायदा प्रेसवार्ता कर पूर्व कांग्रेस सरकार पर महत्वपूर्ण नेताओं के फोन टैप करने का आरोप जड़ा था। मुन्ना ने इस मामले की जांच की मांग राज्यपाल से भी की थी। शनिवार को मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि इस मामले में कोई जांच विचाराधीन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed