फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Advanced breed of dairy animals

तीर्थनगरी में तैयार हो रही दुधारू पशुओं की उन्नत नस्ल

Thu, 05 May 2016 01:18 PM IST
आशीष डोभाल/ अमर उजाला, देहरादून
आशीष डोभाल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 May 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
Advanced breed of dairy animals
- फोटो : amar ujala

देश ही नहीं विदेशों में भी गाय और भैंसों की उन्नत नस्ल विकसित करने में ऋषिकेश के श्यामपुर स्थित सेंटर को डिपार्टमेंट ऑफ एनिमल हस्बेंड्री एंड फिशरिज ने ए ग्रेड प्रदान किया हैं।

विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए गठित सीएमयू कमेटी ने मार्च माह में सर्वे के बाद सेंटर के नस्ल सुधार और प्रजनन के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए सर्वोच्च ग्रेडिंग दी है। एचएफ, जर्सी, मुर्रा, साहिवाल, रेड सिंधी, क्रास ब्रिड जर्सी और एचएफ नस्ल सहित विदेश में गाय, भैंसों के प्रजनन और नस्ल सुधार के लिए सेंटर मदद करता है। 
विज्ञापन


भोपाल, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, यूपी, महाराष्ट्र सहित देशभर में करीब 67 ऐसे सेंटर हैं जो पशुओं की नस्ल सुधार रहे हैं। श्यामपुर सेंटर में हर वर्ष लगभग 30 लाख अति हिमीकृत वीर्य देशभर में वितरित कर रहा है। राज्य पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ. कैलाश उनियाल ने बताया कि  ‘ए’ ग्रेड मुश्किल से ही किसी सेंटर को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार ने इससे पहले कई मूल्यांकन कराए थे लेकिन सेंटर को ’ए’ ग्रेड नहीं मिला पाया था। 17 से  19 मार्च 2016 को केंद्र की सेंट्रल मॉनिटरिंग एब्यूलूशन कमेटी ने सीमेन क्वालिटी, केंद्र का रख रखाव सिस्टम, सांडों का रख रखाव आदि हर पैरामीटर पर मूल्यांकन किया। यूएलडीबी ने पुनर्गठन कर 2003 में श्यामपुर सेंटर को अति हिमीकृत वीर्य उत्पादन स्ट्रेंथनिंग की शुरूआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed