फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   AAP leader raised the question on Smart City voting.

'वाड्रा विहार' बसाना चाहती है सरकार : नौटियाल

Thu, 17 Mar 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Mar 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
AAP leader raised the question on Smart City voting.
अनूप नौटियाल - फोटो : file photo

आम आदमी पार्टी के नेता अनूप नौटियाल ने स्मार्ट सिटी को लेकर हो रही ऑन लाइन वोटिंग पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार एमडीडीए के साथ मिलकर यहां वाड्रा विहार बसाना चाहती है। हमारी पार्टी इसका पुर जोर विरोध कर रही है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि एमडीडीए सरकार के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर रही है और चाय बागान में स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर बहुत बड़ा खेल खेला जा रहा है। 
विज्ञापन


नौटियाल ने एक ऑडियो जारी करते हुए कहा कि एमडीडीए जगह जगह कैम्पेन के माध्यम से लोगों से स्मार्ट सिटी के लिए वोट करा रही है। लेकिन कैंपेन में बैठे लोग आम जनता को अपने जाल में फंसाकर गलत वोट करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
उन्होंने कहा कि ऑडियो में स्पष्ट सुना जा रहा है कि एक लड़की कैसे लोगों से कहती है कि स्मार्ट सिटी के लिए चाय बागान वाले ऑप्शन पर ही वोट करे।

उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार से पर्दा उठाने की हर संभव कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत केन्द्र से करेंगे और सीबीआई जांच की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed