{"_id":"11-65738","slug":"Dehradun-65738-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत कार्य पर छा सकते हैं आशंका के ‘बादल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत कार्य पर छा सकते हैं आशंका के ‘बादल’
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2013 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा की वजह से प्रदेश में फंसे श्रद्धालुओं की मुश्किल बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है, जिससे राहत कार्य में मुश्किल पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
खास तौर पर 25 से लेकर 27 जून तक आसमान में कई परतों वाले बादलों की वजह से हेलीकाप्टर को उड़ने में दिक्कत हो सकती है। चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रहने की उम्मीद है। कई जगह हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार 24 जून को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कुछ जगहों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद यह दायरा बढ़ सकता है। उधर, दून में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे, जिससे उमस बढ़ गई। डालनवाला, रायपुर, राजपुर आदि इलाकों में शाम के वक्त पड़ी तेज बौछारों से उमस से राहत मिली। शाम साढ़े पांच बजे तक 12.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।