फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   23 is Auspicious time of Holika Dahan.

होलिका दहन का शुभ योग 23 को

Thu, 17 Mar 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Mar 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
23 is Auspicious time of Holika Dahan.
होलिका दहन - फोटो : demo pic

होलिका दहन में पूर्णिमा और प्रदोषकाल का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार 23 मार्च को दोनों का मिलन नहीं हो पा रहा है। इसके बावजूद पंडितों के अनुसार 23 मार्च को सिंह लग्न में शाम 4.55 से 5.30 बजे के बीच होलिका दहन कर लिया जाए। इसके बाद रात में 1.30 से 3 बजे के बीच धनु लग्न में होलिका दहन का योग है। 

विज्ञापन


प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भद्रा रहित काल में होलिका दहन किया जाता है। यदि पूर्णिमा तिथि दो दिन हो तो दूसरे दिन होलिका दहन करना चाहिए। फाल्गुन पूर्णिमा 22 और 23 मार्च दो दिन व्याप्त हो रही है। 
विज्ञापन


पूर्णिमा की शुरुआत 22 मार्च को दोपहर 3.10 बजे होगी, जो कि 23 मार्च को शाम 5.30 बजे तक रहेगी। 22 मार्च को दोपहर 3.10 बजे से ही भद्रा शुरू होगी। भद्रा 23 मार्च को प्रात: 4.26 बजे तक रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भद्राकाल में शुभ कार्य वर्जित:
भद्राकाल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। 23 मार्च को प्रदोष काल शाम 6.28 बजे से शुरू होगा, जो कि रात्रि 7.28 बजे तक रहेगा। इससे पूर्व पूर्णिमा तिथि समाप्त हो रही है। 

जब पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल में भी रहती है, उसी समय होलिका दहन किया जाता है, हालांकि इस बार ऐसा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में होलिका दहन 23 मार्च को शाम 4.55 से शाम 5.30 बजे के मध्य करना शुभ माना जा रहा है। इस समय होलिका दहन न कर पाने वाले रात्रि 1.30 से 3 बजे के मध्य धनु लग्न में होलिका दहन किया जा सकता है।

होलिका पूजन का शुभ समय:
उत्तराखंड विद्वत सभा के उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार 23 मार्च को दिन में 12 से 1.30 बजे तक राहु काल में रोग की चौघड़िया होने से यह समय शुभ है। इस डेढ़ घंटे में पूजन होलिका का पूजन करना शुभ रहेगा। 


डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार प्रात: 6 से 9 बजे तक एवं साढ़े दस से बारह बजे तक पूजन करना शुभ रहेगा। होलिका दहन 23 मार्च को पूर्णिमा रहने तक कर लिया जाए। पंडित ज्ञानेंद्र पांडे के अनुसार होलिका पूजन शाम 3 से 6 बजे तक लाभ की चौघड़िया में शुभ रहेगा। होलिका दहन करना 23 मार्च को ही शुभ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed