{"_id":"5e29ace83e787974e2bc79552cf6e158","slug":"work-in-mnrga-by-phone-sms-and-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अब फोन, एसएमएस और ऑनलाइन मांग सकते हैं रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अब फोन, एसएमएस और ऑनलाइन मांग सकते हैं रोजगार
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना के जॉबकार्ड धारकों को अब काम के लिए गांव के प्रधान अथवा पंचायत सेक्रेटरी का चक्कर नहीं लगाना होगा।
विज्ञापन
जॉबकार्ड धारकों को घर बैठे काम की मांग दर्ज कराने के लिए आनलाइन सेवा के साथ फोन व एसएमएस सेवा भी शुरू करवा दी गई है।
प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद कुमार सिंह गोप ने यहां बताया कि जॉबकार्ड धारक काम के लिए टोल फ्री नंबर (1800-180-5999) पर अपनी मांग दर्ज करा सकते हैं।
यदि वे एसएमएस के जरिए काम मांगना चाहते हैं तो इसके लिए 9235000055 पर एसएमएस कर कभी भी काम मांग सकेंगे। इसके अलावा वेबसाइट पर भी काम मांगने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गोप ने बताया कि यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
ग्राम्य विकास मंत्री ने बताया कि काम मांगने वाले व्यक्ति को काम करने की तिथि व स्थल की सूचना एसएमएस से पता चल जाएगी। इस सुविधा से जॉब-कार्ड धारकों को कार्य मांगने में सुविधा होगी। उन्हें बिना किसी परेशानी के काम मिल सकेगा।
विज्ञापन
काम की जानकारी
इस तरह करें एसएमएस : एसएमएस के जरिए काम की मांग के लिए अपने मोबाइल से टाइप करें <जॉब कार्ड नंबर> खाली स्थान< जितने दिन का काम चाहते हैं उसकी संख्या> 9235000055 पर भेज दें।
वेबसाइट सुविधा : http://www.mgnregaupsamvedan.in/ को लागऑन कर काम की मांग दर्ज करा सकते हैं।
टोल फ्री नंबर : 1800-180-5999