फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   woman refuses panchayat decision in love matter

प्रेम दिवानी ने पंचायती फरमान को दिखाया ठेंगा

Tue, 05 Feb 2013 01:25 PM IST
छपरौली (बागपत)/ब्यूरो
छपरौली (बागपत)/ब्यूरो Updated Tue, 05 Feb 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
woman refuses panchayat decision in love matter

गए वो दिन हवाओं से खौफ खाते थे

विज्ञापन

हवा से कहो, चिरागों से होशियार रहे। 

प्रेम दिवानों की जिन्दगी के मालिक बन बैठे समाज के अलंबरदारों के लिए एक बार फिर खतरे की घंटी बजी है। इस बार पंचायती फरमान को ठेंगा दिखाया है एक प्रेम दीवानी ने। मामला बागपत जिले के छपरौली से प्रेमी युगल के घर से भागकर मंदिर में शादी कर लेने का है। रविवार को पंचायत ने फरमान सुनाया था कि इस युगल को छपरौली लाकर दोनों की अलग-अलग शादी कर दी जाए।

इस पर रविवार को पंचायत में शामिल रहे लोग लड़की के परिजनों के साथ उसे लेने गाजियाबाद पहुंच गए। उसे पंचायती फरमान के बारे में भी बताया, लेकिन उसने टका सा जवाब दे दिया। चाहें कुछ भी हो जाए, मैं नहीं जाऊंगी। इस पर ये लोग अपना मुंह लेकर मायूस होकर लौट आए।
विज्ञापन


लड़की ने हौंसला दिखाते हुए यह भी कह दिया कि अगर लड़के का परिवार उसका साथ छोड़ दे, तो भी वह छपरौली नहीं जाएगी। उसने पंचों से सवाल किया कि उस पर दबाव क्यों बनाया जा रहा है? उसने न तो गैर मजहब में शादी की है और न ही गैर बिरादरी में और न अपने गोत्र में? इस पर पंच चुप्पी साध गए। वहां मौजूद रहे लोगों ने बताया कि बाद में पंचों ने हवाला दिया कि इस तरह प्रेम विवाह करना ठीक नहीं लेकिन लड़की ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वाल्मीकि समाज से ताल्लुक रखने वाला यह युगल फिलहाल गाजियाबाद में रह रहा है। लड़की को लेने के लिए छपरौली के चेयरमैन संजीव भी गए थे। उनके मुताबिक उनके अलावा चौबीस खाप के चौधरी बलजोर सिंह, यशपाल सिंह, पुनीत, श्याम सिंह, मास्टर राजेन्द्र, कुलदीप सिंह समेत काफी लोग गाजियाबाद गए थे। चेयरमैन संजीव ने बताया कि लड़की ने आने से मना कर दिया।


पुलिस ने की पूछताछ
प्रेम विवाह पर हुई पंचायत के मामले में छपरौली थाना पुलिस ने लड़की के परिवार के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद ही ये लोग गाजियाबाद रवाना हुए। एसओ के मुताबिक उनसे उन्होंने कहा था कि वे किसी तरह की जोर जबरदस्ती नहीं करेंगे। अगर लड़की अपनी मर्जी से आएगी तो ठीक है, वरना कोई बात नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed