फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   woman raped by her boyfriend and his friends in up

प्रेमिका को किया दोस्तों के हवाले, चार दिन तक गैंगरेप

Thu, 07 Feb 2013 12:23 PM IST
सरूरपुर/बुढ़ाना/ब्यूरो
सरूरपुर/बुढ़ाना/ब्यूरो Updated Thu, 07 Feb 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
woman raped by her boyfriend and his friends in up

एक युवक अपनी प्रेमिका को बहला-फुसलाकर ले गया और उसे अपने दोस्तों को सौंप दिया, जिन्होंने उसे चार दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया। विरोध करने पर किशोरी को बेरहमी से डंडे और बेल्ट से पीटा गया। आरोपी बुधवार की सुबह बुढ़ाना में ईंट भट्ठे के पास किशोरी को बदहवास हाल में छोड़कर फरार हो गए। गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद सरूरपुर थाने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मेरठ जिले के गांव कलीना निवासी सचिन खिवाई गांव में कास्मेटिक सामान की दुकान करता था। पड़ोस में रहने वाली दूसरे समुदाय की किशोरी को वह तीन फरवरी की रात बहला-फुसला कर ले गया। किशोरी के भाई ने आरोपी सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस और परिवार किशोरी की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 9 बजे बुढ़ाना में चीनी मिल के पास स्थित भट्ठे पर किशोरी बदहवास हालत में मिली। गांव रसूलपुर दभेड़ी के प्रधान ने उसे बुढ़ाना कोतवाली पहुंचाया। उसने पुलिस को अपना नाम, पता बताया और आपबीती सुनाई। किशोरी के साथ पहले तो आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया और फिर उसे दोस्तों के हवाले कर दिया। उन दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रात उसे रजापुर गांव में रखा और फिर आरोपी उसे बुढ़ाना ले गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी उसे डंडे तथा बेल्टों से पिटाई करते थे। सूचना मिलने पर सरूरपुर थाना पुलिस बुढ़ाना पहुंची और वहां से पीड़िता को ले आई। मेरठ स्थित जिला महिला चिकित्सालय से उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

एसओ सरूरपुर का कहना है कि आरोपी सचिन के खिलाफ पहले बहला-फुसलाकर अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज थी, जिसमें अब दुष्कर्म की धारा का मामला पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी सचिन की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

मामले को लेकर तनाव की स्थिति
खिवाई गांव से अगवा किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। तीन फरवरी को जब किशोरी का अपहरण हुआ था, तभी से दोनों गांव के लोगों में तनातनी बन गई थी। बुधवार को किशोरी बुढ़ाना में मिली और उसने आपबीती सुनाई, जिससे उसके परिजन गुस्से में हैं। मामला दो संप्रदायों का होने के बावजूद थाना पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है।


शादीशुदा है आरोपी
आरोपी सचिन शादीशुदा है और एक बेटे का पिता है। उसकी शादी चार साल पहले शामली क्षेत्र में हुई थी। पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी अपने ससुराल लौटी है। आरोपी सचिन की बहन की खिवाई में ससुराल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed