फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   woman lover killed her husband with knife in amroha

चांद पर बेगम ने ही लगाया दाग: आशिक ने सरेआम शोहर को उतारा मौत के घाट, छह बच्चों के सिर से उठा बाप का साया

Mon, 24 Apr 2023 09:13 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Apr 2023 09:13 PM IST
सार

अमरोहा में एक हत्या का मामला सामने आया। जहां पत्नी के आशिक ने पति को उसके घर में घुसकर पहले तो जमकर पीटा और फिर चौक पर जाकर चाकू से गोदकर हत्या कर डाली। 

विज्ञापन
woman lover killed her husband with knife in amroha
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर में दिनदहाड़े एक प्रेमी ने महिला साथी के पति की हत्या कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोग सहम गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक कारपेंटर की पत्नी को भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

14 साल पहले हुई थी चांद की शादी
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मूलरूप से मुरादाबाद जनपद के डिलारी थानाक्षेत्र के गांव अल्लेपुर में सत्तार का परिवार रहता है। उसके 35 वर्षीय बेटे चांद की शादी 14 साल पहले अमरोहा नगर के मोहल्ला कुरेशियान में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। चांद कारपेंटर का काम करता था। वह अपनी पत्नी के साथ मोहल्ला इस्लामनगर में रहता था। जबकि उसके छह बच्चे अपने दादा और दादी के साथ अल्लेपुर गांव में ही रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी शाहरुख के खिलाफ थाने में दी थी शिकायत
सीओ के मुताबिक, चांद की पत्नी का मोहल्ले में रहने वाले शाहरुख के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चांद इसका विरोध करता था। जिसको लेकर चांद और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। इस मामले में चांद ने डिलारी थाने में पत्नी और उसके प्रेमी शाहरुख के खिलाफ शिकायत की थी। जबकि महिला ने अपने पति चांद के खिलाफ न्यायालय में परिवाद डाल रखा है। पिछले तीन महीने से चांद उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में मजदूरी कर रहा था। ईद पर चांद अपने गांव अल्लेपुर में माता पिता के पास गया था। लेकिन सोमवार की सुबह पत्नी ने फोन करके पति को मोहल्ला इस्लामनगर बुलाया। अभी दोनों पति-पत्नी बात कर रहे थे। तभी हाथ में छुरी लेकर शाहरुख पहुंच गया और उसने चांद पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

मृतक चांद के परिवार ने पुलिस में दर्ज कराया मामला
शाहरुख ने चांद की गर्दन, हाथों और कमर को बुरी तरह गोद डाला। जान बचाने के लिए जैसे ही चांद घर से बाहर भागा तो शाहरुख ने मोहल्ले के चौराहे पर पकड़कर बेरहमी से चाकू से कई बार हमला किया। घटना को देखकर मोहल्ले के लोग सहम उठे। मामले की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फिर इस मामले की जांच-पड़ताल की। आनन-फानन में घायल चांद को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के मुताबिक, चांद की पत्नी भी घटना में जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक चांद के परिवार बालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब इस बात की पड़ताल करेगी कि आखिर महिला कैसे घायल हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed