फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   without my orders any policeman can not sit says shiv kumar beria

'मेरे हुक्म के बगैर पुलिसकर्मी बैठ भी नहीं सकते'

Wed, 24 Apr 2013 02:49 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Apr 2013 02:49 PM IST
विज्ञापन
without my orders any policeman can not sit says shiv kumar beria

उत्तर प्रदेश के अखिलेश सरकार में वस्त्र एवं रेशम उद्योग मंत्री शिव कुमार बेरिया ने एटा में पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए बेतुका बयान दिया है।

विज्ञापन


शिव कुमार ने कहा कि बिना उनके आदेश के कोई पुलिसकर्मी कुछ नहीं कर सकता। अगर वह हुक्म नहीं मानेगा तो 24 घंटे के अंदर बर्खास्त कर दिया जाएगा।

पुलिसकर्मियों पर भड़के
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मंत्री जी ने कहा, 'मैं कह रहा हूं चुनौती देकर। चले जाओ मेरी विधान सभा में, मैं 5वीं बार विधायक हूं। एक थानेदार, एक एसडीएम की क्या औकात है कि जब तक मेरी नजर का इशारा न हो तब तक बैठ जाए। काम करना तो दूर की बात है।'
विज्ञापन


मंत्री जी ने यहां तक कह डाला कि दरोगा हम से है, हम दरोगा से नहीं। उन्होंने कहा, 'दरोगा नहीं सुन रहा? हम सरकार में हैं कब सुनेगा? कैसे नहीं सुनेगा दरोगा? अगर नहीं सुनेगा तो उसे एक पल भी कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है। 24 घंटे के अन्दर उसकी वर्दी उतरवा कर फेंक दिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
मामला यह था कि समाजवादी पार्टी के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान एटा सदर के विधायक आशीष यादव ने मंत्री जी से शिकायत की कि थानों में सपा कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जाती। यह सुनकर मंत्री जी गुस्से में आ गए और पुलिसवालों पर धमकाते हुए बरस पड़े।

'होती रहेंगी वारदातें'

वहीं फतेहपुर में एक सभा में बोलते हुए अखिलेश सरकार के पिछड़ा एवं समाज कल्याण मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि सरकार चाहे जिसकी भी आ जाए, लेकिन वारदातें होती रहेंगी, जिन्हें कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed