फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   without e-way bills will not be order parcel from railway, know what is the new rule

अब बिना ई-वे बिल के नहीं मंगा सकेंगे रेलवे से पार्सल, जानें क्या है नया नियम

Tue, 27 Mar 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Tue, 27 Mar 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
without e-way bills will not be order parcel from railway, know what is the new rule

रेलवे पार्सल से टैक्स चुकाए बिना माल मंगवाने पर रेलवे बोर्ड ने अब सख्ती कर दी है। नए नियम के अनुसार रेलवे के पार्सल घर से माल तभी छुड़ाया जा सकेगा जब क्रेता या विक्रेता किसी की ओर से ई-वे बिल जारी कराया गया हो।

विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर एससी शर्मा ने बताया कि रेलवे से माल मंगाने पर अक्सर व्यापारी टैक्स की चोरी करते थे। बुकिंग माल संबंधी सही जानकारी विभाग को नहीं दी जाती थी। ऐसे ही मामले में इस बार दिल्ली से मंगाया गया करोड़ों का सामान विभाग की ओर से जब्त किया गया। इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड के फ्रेड माकेर्टिंग के निदेशक ने सभी जोन के प्रमुख कमर्शियल मैनेजर को पत्र लिखकर इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है।
विज्ञापन


इसके तहत रेलवे पार्सल से अब कहीं से भी मंगाया गया माल छुड़ाने के लिए क्रेता या विक्रेता किसी की ओर से जारी ई-वे बिल पेश करना होगा। ऐसा न करने पर माल जब्त कर लिया जाएगा। जब्त माल छुड़ाने के लिए व्यापारी को टैक्स के अलावा 100 प्रतिशत जुर्माना देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अप्रैल से ई-वे बिल होगा लागू

without e-way bills will not be order parcel from railway, know what is the new rule

केंद्र सरकार ने दो राज्यों के बीच माल लाने-ले जाने पर ई-वे बिल अनिवार्य कर दिया है। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर एससी शर्मा ने बताया कि ई-वे बिल व्यवस्था लागू हो जाने के बाद दूसरे राज्यों से माल लाने पर ट्रांसपोर्टरों को बिल रखना अनिवार्य होगा। बिना ई-वे बिल का माल पकड़े जाने पर न सिर्फ टैक्स की रकम वसूल की जाएगी, बल्कि 100 प्रतिशत जुर्माना भी देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed