{"_id":"303ac994-d9e2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"wife-tortured-by-officer-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ नहीं सोयी बीवी तो अफसर बना हैवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ नहीं सोयी बीवी तो अफसर बना हैवान
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2013 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के एक इंजीनियर की एमबीए डिग्रीधारी बेटी की 65 लाख रुपये में हुई हाईप्रोफाइल शादी एक साल से ज्यादा न चल सकी।
विज्ञापन
दहेज को लेकर बात ऐसी बिगड़ी कि नेवी अफसर ने कर्नाटक के केसीनो में पत्नी को दोस्तों को सौंपने का प्लान बना लिया। युवती ने विरोध किया तो उसे घर लाकर पीटा और निकाल दिया। तब जाकर युवती ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
यह कहानी है सुरक्षा विहार, बन्नादेवी निवासी युवती पूनम (काल्पनिक नाम) की। उसके पिता पेशे से सरकारी इंजीनियर हैं।
बेटी की पढ़ाई-लिखाई के बाद जब शादी की बात चली तो इंटरनेट के जरिए नोएडा के शताब्दी विहार सेक्टर पांच निवासी लेफ्टिनेंट कमांडर गौरव त्यागी पुत्र रामेश्वर त्यागी से रिश्ता तय हुआ।
विज्ञापन
गौरव की तैनाती नेवी यूनिट एनएसआरवाई नवरलेस कारवार, कर्नाटक में है। दोनों परिवारों की रजामंदी से 10 फरवरी, 2012 को गाजियाबाद के एक होटल में शादी हुई। शादी में करीब 65 लाख रुपया खर्च हुआ।
विज्ञापन
मुकदमे के अनुसार, पूनम का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराल में कहा जाने लगा कि रिश्ता एक करोड़ रुपये में तय हुआ था। इसके बाद दहेज में एक एक्सयूवी और 15 लाख रुपये की डिमांड शुरू हो गई।
कुछ दिन बाद वह गौरव संग कर्नाटक गई तो आरोप है कि एक बार गौरव दोस्तों के साथ उसे गोवा के केसीनो में ले गया और उस पर दोस्तों को सौंपने का दबाव बना।
मगर पूनम ने बात नहीं मानी तो उसे घर से निकाल दिया। पूनम की शिकायत पर मामला महिला थाने में काउंसलिंग में निपटाने का प्रयास हुआ।
मगर आरोपी पक्ष नहीं आया तो बुधवार को पूनम की तहरीर पर गौरव आदि ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। एसओ महिला थाना सुधा सिंह ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।
धोखे से तलाक भी लिखवाया
मुकदमे में पूनम ने आरोप लगाया है कि जब उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया तो वह पिता के साथ उनसे मिलने गई। वहां उनके पिता से मारपीट की गई और उससे धोखे से तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। इतना ही नहीं, मारपीट के बाद पिता को गाजियाबाद के हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती रखना पड़ा था।