फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   wife and daughter murdered

दहेज के लिए पत्नी की हत्या, रेत डाला बेटी का भी गला

Fri, 31 May 2013 12:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 31 May 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
wife and daughter murdered

बरेली में एक विवाहिता और उसकी दुधमुंही बच्ची की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई। महुरेना जंगल में दोनों के शव मिले हैं। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं तथा बच्ची का सिर कटा हुआ है।

विज्ञापन


मृतका के पिता ने उसके पति, जेठ और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मोहम्मदी थाना क्षेत्र केग्राम पलनापुर निवासी लक्ष्मी की शादी पड़ोस केग्राम लडपी थाना खुटार जिला शाहजहांपुर निवासी सोनू के साथ हुई थी।

लक्ष्मी अपने भाई पुष्पेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए सात महीने की बच्ची के साथ आई थी। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह आठ बजे लक्ष्मी का पति सोनू पत्नी और बच्ची को लेकर साइकिल से खुटार के लिए चला था।
विज्ञापन


इसके बाद लक्ष्मी की लाश मैलानी के महुरेना जंगल में मिली। उसकी सात महीने की बच्ची का धड़ भी वहीं पाया गया, उसका सिर गायब था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता रामभरोसे ने लक्ष्मी के पति सोनू, जेठ महेंद्र और देवर राम औतार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

दूसरी ओर मृतका केजेठ महेंद्र ने पुलिस को जो कहानी बताई उसके अनुसार मंगलवार की सुबह आठ बजे उसके भाई सोनू ने फोन पर उसे बताया था कि साइकिल खराब होने के कारण उसने लक्ष्मी को नौव्वाखेड़ा के पास एक ट्रक में बैठा दिया है।

सोनू ने उससे लक्ष्मी को तिराहे पर उतार लेने को कहा था। लक्ष्मी नहीं आई तो उसकी ढूंढखोज करने पर जंगल में मां-बेटी के शव मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed