{"_id":"0e696830-bccc-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"widow-gangraped-by-sp-leader-with-colleagues","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा से दुष्कर्म के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा से दुष्कर्म के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार
गोपीगंज (भदोही)/ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2013 08:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव में विधवा के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। गैंगरेप के आरोपी सपा नेता सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
इलाके के एक गांव की विधवा ने गोपीगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार की शाम को वह शौच के लिए जा रही थी कि उसी समय सपा नेता सहित तीन लोग उसका मुंह दबाकर सुनसान स्थान पर ले गए और वहां पर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर भागी। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने सपा लोहिया वाहिनी के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मोहम्मद हसन, मोहम्मद आजाद और एक अज्ञात के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद सपा नेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जबकि तीसरा अज्ञात आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
एसओ विवेक उपाध्याय ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। मेडिकल में अगर बलात्कार की पुष्टि नहीं होगी तो मुकदमा हटा लिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर गिरफ्तार किए गए सपा नेता के परिजनों ने कहा कि उनका उक्त महिला के साथ जमीन संबंधी विवाद चल रहा है।
इसी रंजिश में उनके घर वालों को फंसाया गया है। पुलिस गंभीरता से जांच करेगी तो असलियत सामने आ जाएगी।
उधर सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मौर्या ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पर लगा आरोप बेबुनियाद है। मामले में पूरी सच्चाई का पता लगाने के बाद ही कार्रवाई की जानी चाहिए।