फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   When the Garib Rath's driver said, I do not run this train

...जब गरीब रथ का ड्राइवर बोला, मैं ट्रेन नहीं चलाउंगा

Tue, 28 May 2013 12:51 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
When the Garib Rath's driver said, I do not run this train

लखनऊ जंक्शन से रायपुर गरीब रथ के ड्राइवर ने अचानक एक जगह ट्रेन रोक दी और नजदीकी स्टेशन पर संपर्क कर परिचालन अधिकारियों तक ये बात पहुंचा दी कि वह अब ट्रेन नहीं चलाएगा।

विज्ञापन


कानपुर से पहले पड़ने वाले गंगापुल के पास ट्रेन करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। अफसर ट्रेन को किसी तरह कानपुर स्टेशन तक पहुंचाना चाहते थे तो ड्राइवर ट्रेन के संचालन में आने वाली दिक्कतों से परेशान था।
विज्ञापन


लू के थपेड़ों के कारण ड्राइवर ट्रेन चलाने से मना कर रहा था ड्राइवर को मनाने में आधे घंटे लग गये।

दबाव पड़ने पर ड्राइवर ने किसी तरह धीमी गति में ट्रेन को कानपुर तक पहुंचाया तब कही जाकर परिचालन अधिकारियों ने राहत की सांस ली। यहां इंजन बदला गया और फिर ट्रेन रायपुर के लिये रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को रेल प्रशासन के मुताबिक लखनऊ जंक्शन से रायपुर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन का शीशा लखनऊ से चलने के बाद गंगा पुल से पहले ही टूट गया था।

ड्राइवर समझ नहीं पाया कि शीशा किसी पत्थर से टूटा है या अत्यधिक धूप के कारण। शीशा टूटने के बाद तेज गर्म हवा सीधे ड्राइवर व सहायक ड्राइवर के आंखों में पड़ने लगी।

गंगापुल पर ही ड्राइवर ने ट्रेन खड़ी कर दी। उसके बाद उसने नजदीकी स्टेशन पर संपर्क करके पूरी स्थिति से अवगत कराया और ट्रेन को आगे चलाने से मना कर दिया।


ड्राइवर का कहना था कि दूसरा इंजन दिया जाए। शीशा टूटा होने के कारण उसे ट्रेन संचालन में दिक्कत आ रही है। लेकिन वहां दूसरा इंजन उपलब्ध न करवा पाने के कारण ड्राइवर को गंगा पुल से ट्रेन को कानपुर तक लाने का दबाव बनाया गया।

तब कही जाकर ट्रेन का संचालन कानपुर से दुरुस्त हो सका। इसके कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 50 मिनट विलंब से चल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed